Ram Mandir Ayodhya: घर बैठे फ्री में मिलेगा राम मंदिर के पहले दिन का प्रसाद,ऑनलाइन ऐसे करें बुक

Ram Mandir Ayodhya Prasad Booking Online: राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के पहले दिन की पूजा 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है। भारत के आम लोग भी उसी दिन दर्शन बुकिंग के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Ayodhya Ram Mandir

राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर

Ram Mandir Ayodhya Prasad Booking Online: अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी 2024 को रामलला को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। इस पवित्र कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए कई लोगों ने पहले ही अपना स्लॉट बुक कर लिया है। यदि आप पहले दिन के लिए राम मंदिर का प्रसाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यहां हम राम मंदिर जन्मभूमि प्रथम दिवस पूजा प्रसाद की ऑनलाइन बुकिंग, प्रसाद की कीमत, बुकिंग शुल्क और आधिकारिक पोर्टल लिंक के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Ram Mandir Ayodhya Prasad Booking Online: फ्री में बुक करें राम मंदिर प्रसाद

राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के पहले दिन की पूजा 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है। भारत के आम लोग भी उसी दिन दर्शन बुकिंग के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। साथ ही प्रथम दिवस दर्शन और पूजा को विभिन्न सोर्स से लाइव भी देख सकते हैं। यदि आप पहले दिन प्रसाद बुक करना चाहते हैं तो राम मंदिर की फ्री प्रसाद बुकिंग की यह सेवा खादी ऑर्गेनिक द्वारा दी गई है। पोर्टल (khadiorganic.com) की मदद से आप विशेष राम मंदिर प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। प्रसाद निःशुल्क है। लेकिन आपको इसके लिए 51 रुपये डिलीवरी शुल्क देना होगा।

आपको खादी ऑर्गेनिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

इसके बाद होम स्क्रीन से 'Get Your Free Prashad' पर क्लिक करना है।
अब कॉन्टैक्ट नंबर, डिलीवरी एड्रेस जैसी जानकारी देनी है।
आखिरी में पेमेंट करें और प्रसाद आपको घर पर मिल जाएगा।

Ram Mandir Ayodhya Prasad Cost: राम मंदिर प्रथम दिवस प्रसाद की कीमत

खादी ऑर्गेनिक वेबसाइट के अनुसार, प्रसाद की कीमत 101 रुपये है, लेकिन पहले दिन फ्री प्रसाद की सुविधा दी जा रही है, जो उद्घाटन के पहले दिन वितरित किया जाएगा। अगर आप प्रसाद बुक करना चाहते हैं तो आपको इसे ऑनलाइन बुक करना होगा। यह प्रसाद निःशुल्क है। हालांकि, भक्तों को डिलीवरी चार्जर के लिए 51 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN टेक डेस्क author

    देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited