Google Chrome यूजर्स तुरंत कर लें ये काम, सरकार ने जारी किया हाई रिस्क अलर्ट
Google Chrome Security Alert: सुरक्षित रहने के लिए, यूजर्स को Google Chrome के लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की सलाह दी गई है। यानी यूजर्स को फोन और लैपटॉप दोनों के गूगल क्रोम एप्लिकेशन के अपडेट डाउनलोड करना होगा, चाहे वे किसी भी प्लेटफार्म पर हों।
Google Chrome Security Alert
क्या है सर्ट-इन की चेतावनी?
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) का कहना है कि गूगल क्रोम में कई कमजोरियां देखी गई हैं, जिनका हमलावर द्वारा फायदा उठाया जा सकता है। इससे गूगल क्रोम को रिमोटली कंट्रोल तक किया जा सकता है। सर्ट-इन का कहना है कि यूजर्स जरा सी लापरवाही से मैलेशियस कोड का शिकार हो सकते हैं और हैकर्स यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकते हैं।
इन गूगल क्रोम वर्जन में मिली खामियां
सर्ट-इन को यह खामियां गूगल क्रोम विंडोज गूगल क्रोम वर्जन 122.0.6167.160/161 और उससे पहले और मैक और लीनिक्स के लिए गूगल क्रोम वर्जन 122.0.6167.160 और उससे पहले दोनों वर्जन पर मिली हैं।
क्या है सुरक्षित रहने का तरीका
- सुरक्षित रहने के लिए, यूजर्स को
Google Chrome के लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की सलाह दी गई है। यानी यूजर्स को फोन और लैपटॉप दोनों के गूगल क्रोम एप्लिकेशन के अपडेट डाउनलोड करना होगा, चाहे वे किसी भी प्लेटफार्म पर हों। गूगल ने यहां सुरक्षा सुधारों को लिस्ट किया है जो स्थिर चैनल अपडेट के साथ आते हैं। - इसके अलावा यूजर्स को इंटरनेट ब्राउजिंग करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान वेबसाइट और लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- थर्ड पार्टी लिंक, ज्यादा विज्ञापन और फर्जी साइट पर जाने से बचें।
- इसके अलावा अपने डिवाइस और एप्लिकेशन को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
Vishal Mathel author
विशाल मैथिल, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर नवंबर 2023 से जुड़ें ...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited