Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, जानें - शेड्यूल, रूट मैप, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, फीस समेत सभी काम की बातें

Amarnath Yatra 2023: ​​अमरनाथ में पवित्र गुफा लदार घाटी में स्थित है, जो पूरे साल ज्यादातर ग्लेशियरों और बर्फ से ढके पहाड़ों से ढकी रहती है। ये श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर है और समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर है।

Amarnath Yatra 2023, Amarnath Yatra, Amarnath Yatra Route

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू।

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Amarnath Yatra Registration) 1 जुलाई 2023 यानी आज से शुरू हो गई है। यात्रा 1 जुलाई 2023 को शुरू होगी और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। यात्रा (Amarnath Yatra) में जाने वाले इच्छुक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra Route) 62 दिनों तक चलेगी। अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल से शुरू होगा। अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग (Amarnath Yatra Route Map) हैं। पहला मार्ग अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा मार्ग है गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है।
अमरनाथ में पवित्र गुफा लदार घाटी में स्थित है, जो पूरे साल ज्यादातर ग्लेशियरों और बर्फ से ढके पहाड़ों से ढकी रहती है। ये श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर है और समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर है। गाइडलाइंस के मुताबिक 6 हफ्ते या उससे अधिक की गर्भाव स्था वाली किसी भी महिला को इस यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं है। 13-70 साल के उम्र का व्यक्ति अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा 2023 की डेट (Amarnath Yatra 2023 Dates)अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई 2023 को शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का पहला जत्था 30 जून को जम्मू बेस कैंप से रवाना हो तुका है। ये धार्मिक यात्रा 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। इस साल अमरनाथजी यात्रा 62 दिनों की होगी।

अमरनाथ यात्रा कहां से शुरू होती है (Where Does The Amarnath Yatra 2023 Start)

अमरनाथ यात्रा पूरी करने के लिए भक्तों के पास दो रास्ते हैं, एक पहलगाम और दूसरा बालटाल। ये दोनों मार्ग मुख्य शहरों से जुड़े हुए हैं। लेकिन अधिकतर श्रद्धालु अपनी यात्रा श्रीनगर से शुरू करना पसंद करते हैं। इसका कारण रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और श्रीनगर हवाई अड्डे से इसकी कनेक्टिविटी है।

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीनगर से पहलगाम या बालटाल कैसे पहुंचे (How to reach Pahalgam or Baltal from Srinagar for Amarnath Yatra)श्रीनगर और पहलगाम के बीच की दूरी 88 किलोमीटर है। यात्रा के लिए शेयरिंग कैब उपलब्ध हैं। इस यात्रा को पूरा करने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लगेगा। वहीं श्रीनगर से बालटाल की दूरी 95 किलोमीटर है और यहां से सीधी टैक्सी उपलब्ध हैं। ये दूरी आप करीब 3 घंटे में तय कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fees for Amarnath Yatra 2023)

नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन कराने पर 120 रुपए की फीस लगेगी। इसके अलावा अगर कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करता है तो इसके लिए फीस 220 रुपए प्रति यात्री देनी होगी। एनआरआई तीर्थयात्री के रजिस्ट्रेशन के लिए पीएनबी के माध्यम से प्रति व्यक्ति फीस लगभग 1,520 रुपए है।

अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए ऐसे करें रजिस्टर (How to Register for Amarnath Yatra 2023)स्टेप 1 : श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.jksasb.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 : 'ऑनलाइन सर्विसेज' टैब पर क्लिक करें और 'रजिस्टर' पर क्लिक करें, जो दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएगा।
स्टेप 3 : सभी जरूरी डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : वैलिड फोन नंबर एड करें और फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें।
स्टेप 5 : एप्लीकेशन प्रोसेस और एसएमएस आवेदक को भेजा जाएगा।
स्टेप 6 : एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और यात्रा परमिट डाउनलोड करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited