Ayodhya Visit Plan: देश के आध्यात्मिक शहरों में टॉप की पसंद बना अयोध्या, जानें कैसे पहुंच सकते हैं राम लला की नगरी, कब करें मंदिर दर्शन, कहां रुकें और क्या खाएं की पूरी जानकारी

Ayodhya Full Details: भारत में लोग घूमने के लिए सबसे ज्यादा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। अगर आप भी मई और जून के महीने में अयोध्या घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही मंदिर दर्शन की प्रकिया, आसपास घूमने की जगह, कहां रुकें, क्या खाएं आदि।

Ayodhya Visit Plan, Ayodhya, How to reach Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Visit Plan: जानें कैसे पहुंच सकते हैं राम लला की नगरी अयोध्या, कब करें मंदिर दर्शन।

Ayodhya Travel Plan Full Details: अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम (Lord Rama) का भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) बनने के बाद से देश में पर्यटन (Tourism) का सीन एकदम से काफी बदल गया है। अब देश के लोगों का धार्मिक स्थलों की ओर रुझान काफी तेजी से बढ़ने लगा है। खासतौर से लोग अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को देखने के लिए जा रहे हैं। ट्रेवल सर्च (Travel Search) में भी अयोध्या पहले नंबर पर है। हाल ही में मेकमाईट्रिप इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि लोग सबसे ज्यादा अयोध्या (Ayodhya Visit Plan) जा रहे हैं। वीकेंड या हो कोई भी हॉलिडे, लोग काफी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। मई में भीषण गर्मी के बीच भी लोग अपने भगवान श्रीराम के मंदिर (Lord Rama Temple) को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। अयोध्या भी भगवान राम के भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार खड़ा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अयोध्या आने की सोच (How to reach Ayodhya) रहे हैं तो आप यहां कैसे पहुंचे, कब आएं, राम मंदिर के दर्शन कैसे करें, मंदिर का समय क्या है, कहां रुके, कहां-कहां घूमें, क्या-क्या शॉपिंग करें, क्या-क्या खाएं आदि।

कैसे पहुंच सकते हैं अयोध्या

फ्लाइट से ऐसे पहुंचे अयोध्या
अगर आप फ्लाइट के माध्यम से अयोध्या आने की सोच रहे हैं तो आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। अयोध्या में महिर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, यहां से कई शहरों के लिए कई विमान कंपनियों की एयरलाइंस चल रही हैं। एयरपोर्ट से अयोध्या धाम की दूरी महज 10 किलोमीटर है। अयोध्या के पास लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में एयर पोर्ट है, जहां से आप यहां आसानी से पहुंच पाएंगे।
ट्रेन से ऐसे पहुंचे अयोध्या
ट्रेन के माध्यम से भी आप अयोध्या आसानी से पहुंच सकते हैं। अयोध्या कैंट और अयोध्या यहां के मुख्य रेलवे स्टेशन हैं। दोनों ही रेलवे स्टेशन लगभग सभी मुख्य शहरों और कस्बों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। आप मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों के माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन भी है, जिससे आप यहां पहुंच सकते हैं।
सड़क से ऐसे पहुंचे अयोध्या
अगर आप सड़क के रास्ते यहां आने की सोच रहे हैं तो आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। आप खुद अपनी कार, बाइक या फिर टैक्सी, टेंपो ट्रैवलर, प्राइवेट या सरकारी बस से भी यहां आसानी से पहुंच पाएंगे। अयोध्या के लिए यूपी परिवहन निगम की बसों की सर्विस 24 घंटे उपलब्ध हैं और सभी स्थानों से यहां पहुंचना बहुत आसान है।
अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कैसे करें?
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11:30 बजे और फिर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक होते हैं। दर्शन के साथ आप आरती में भी शामिल हो सकते हैं। हालंकि आरती में शामिल होने के लिए आपको पास बुक करने होंगे। ये पास फ्री होते हैं, लेकिन आपको पहले पास बुक करने होंगे। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीकों से इन पास को बुक कर सकते हैं। पास लेने के लिए सरकारी आईडी प्रूफ सबसे जरूरी है। आईडी प्रूफ नहीं होने पर पास नहीं बनेगा। साथ ही अभी एक बार में सिर्फ 30 लोग ही आरती में शामिल हो सकते हैं।
दिन में कितनी बार राम मंदिर में होती है आरती?
अयोध्या के राम मंदिर में रोज तीन बार आरती होती है। राम मंदिर में पहली आरती सुबह 6:30 बजे होती है, जिसे श्रृंगार आरती कहते हैं। दूसरी आरती दोपहर 12 बजे होती है, जिसे भोग आरती कहते हैं और तीसरी आरती शाम को 7:30 बजे होती है, जिसे संध्या आरती कहते हैं।
राम मंदिर में दर्शन करने में कितना समय लगता है?
राम मंदिर में भक्त करीब 1 घंटे से 1 घंटे 15 मिनट के अंदर प्रभु श्री रामलला दर्शन कर सकते हैं। भीड़ के चलते आप 5 सेकेंड तक ही रामलला के दर्शन कर पाएंगे। समय बचाने के लिए लोग अपना मोबाइल फोन, जूते, पर्स आदि मंदिर परिसर के बाहर ही छोड़कर आएं। वीकेंड, त्योहारों और हॉलिडे के मौके पर यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ था?
इसी साल, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया था। उद्घाटन में राम लला की मूर्ति का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह शामिल था।
अयोध्या में क्या है ठहरने की व्यवस्था?
अयोध्या में रहने की व्यवस्था के लिए बड़े-छोटे होटल से लेकर कई सारी बड़ी-छोटी धर्मशाला, होम स्टे, सरकारी गेस्ट हाउस, लॉज है। धर्मशाला में कमरे का किराया 100-150 रुपए से शुरू होता है। साथ ही कुछ धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था मुफ्त भी है। बात अगर होटल की करें तो अयोध्या में 4,000 से अधिक छोटे-बड़े होटल हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार के मुताबिक होटल ले सकते हैं। पीक सीजन, हॉलिडे, वीकेंड में होटल का किराया आम दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है।
दिल्ली से अयोध्या के लिए कितनी ट्रेनें हैं?
देश की राजधानी दिल्ली से भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए 8 से अधिक डायरेक्ट ट्रेनें हैं। इसके अलावा एक वंदे भारत ट्रेन भी अयोध्या के लिए है। वंदे हफ्ते रविवार को छोड़कर बाकी सभी 6 दिन चलती है। वंदे भारत से साढ़े आठ घंटे में सफर पूरा कर लिया जाएगा, जिसमें सिर्फ 2 स्टॉप हैं।
अयोध्या के आसपास घूमने की जगह
अयोध्या में राम मंदिर के अलावा भी कई सारी ऐसी सुंदर-सुंदर जगह हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। यहां घूमने की फेसम जगहों में कनक भवन, दशरथ महल, गुलाब बाड़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर, तुलसी स्मारक भवन, हनुमान गढ़ी, त्रेता के ठाकुर आदि है, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
अयोध्या में किस चीज की करें शॉपिंग
अयोध्या आने पर आपको अगर शॉपिं करने का मन करें तो आप यहां से लकड़ी और संगमरमर से बनी भगवान श्रीराम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण की मूर्तियां खरीदकर ले जा सकते हैं। साथ ही आप यहां से धार्मिक स्मृति चिन्ह, भगवान श्रीराम और माता सीता की मूर्तियों वाली चाबी की चेन और मंदिरों की तस्वीरें भी खरीद सकते हैं। आप इन चीजों को अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को गिफ्ट कर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं।
अयोध्या जाने का कौन सा है सही महीना?
अयोध्या आने का सबसे सही समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच होता है। दरअसल इस दौरान अयोध्या में दशहरा और दिवाली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। साथ ही मौसम भी इन महीनों में काफी सुहावना रहता है। हालांकि त्योहारों के चलते काफी भीड़-भाड़ भी होती है।
वीकेंड या हॉलिडे में अयोध्या जाना कितना सही?
अगर आप सरकारी छुट्टी या फिर वीकेंड के दौरान अयोध्या आने की सोच रहे हैं, तो आपको काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। दरअसल इस दौरान काफी संख्या में लोग यहां आते हैं, जिससे जहां सड़कों पर गाडि़यों का लंब जाम लग जाता है, तो वहीं मंदिर में भी लंबी भीड़ रहती है। इसलिए अगर आप वीकेंड या हॉलिडे पर यहां आने का सोच रहे हैं, तो आपको भीड़ और जाम का सामना करना पड़ेगा।
अयोध्या में फेमस खाने की चीजें कौन-कौन सी हैं?
अयोध्या आने पर आपको यहां की फेमस चीजों को जरूर खाना चाहिए। यहां खाने की फेमस चीजें में दही वड़ा, रबड़ी, दाल कचौड़ी, गोंद का लड्डू, बेदमी पूरी, वेज बिरयानी, चाट सब्जी और चावल है। यहां आपको खाने की भी कई सारी बड़ी और छोटी दुकानें मिलेंगी।
हमें पूरी उम्मीद है कि अयोध्या को लेकर इस आर्टिकल से आपको काफी मदद मिलेगी और आप इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों संग भी शेयर करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

    अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited