Bhopal Places to Visit: भोपाल में हैं घूमने के कई ऑप्शन, इन 4 खास जगहों पर जरूर करें विजिट
Bhopal Places to Visit: सुंदर शहर होने के साथ ही भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भी है। यहां घूमने के आपको कई सारी सुंदर-सुंदर जगहें देखने को मिलेंगी। आज हम आपको बताएंगे कि भोपाल आने पर आप कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

Tourist Places in Bhopal: भोपाल में हैं घूमने के कई ऑप्शन।
Bhopal Places to Visit: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) दिखने में काफी सुंदर है। घूमने (Travel) के शौकीन लोग यहां जरूर आते हैं। भोपाल (Tourist Places in Bhopal) में घूमने के लिए कई सारे और अलग-अलग ऑप्शंस हैं। भोपाल को राजा भोज की नगरी और झीलों की नगरी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कई छोटे-बड़े तालाब हैं। भोपाल (Places to Visit in Bhopal) के पास घूमने वाली जगहें इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक आश्चर्यों को खूबसूरती से जोड़ती हैं। अगर आप भोपाल घूमने (Travel Plan For Bhopal) का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यहां आने पर आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं।
चंडीगढ़ आने पर जरूर घूमें ये खास 4 जगहें, बार-बार आने का करेगा मन
भोपाल में घूमने की खास जगहें (Tourist Places in Bhopal)
ऊपरी झील (Upper Lake)
भोपाल में सबसे फेमस स्थानों में से एक ऊपरी झील को स्थानीय रूप से 'भोजताल' या 'बड़ा तालाब' कहा जाता है। ये भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। माना जाता है कि 11वीं शताब्दी की इस झील का निर्माण राजा भोज ने करवाया था। भोपाल आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए
वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park)
भोपाल में घूमने वाली खास जगहों में वन विहार नेशनल पार्क भी है। पार्क में विदेशी फूलों की प्रजातियों के अलावा ब्लैकबक, चीतल, सांभर, जंगली सूअर और लकड़बग्घे भी रहते हैं। बच्चों को ये जगह काफी ज्यादा पसंद आती है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है। अगर कभी आप भोपाल घूमने आएं तो यहां जरूर आएं।
भीमबेटका गुफाएं (Bhimbetka Caves)
भोपाल से करीब 45 किलोमीटर दूर भीमबेटका गुफाओं को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। माना जाता है कि ये गुफाएं 30,000 साल से भी अधिक पुरानी है। घूमने के लिए भोपाल आने वाला हर पर्यटक यहां जरूर आता है।
रायसेन किला (Raisen Fort)
भोपाल से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत रायसेन किला एक हरी-भरी पहाड़ी के ऊपर स्थित है। रायसेन किला मंदिरों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि रायसेन किला करीब 800 साल से अधिक साल पुराना है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

Solo Trip: सोलो ट्रैवलर्स के लिए जन्नत होगा सफर, नोएडा के पास इन 4 हिल स्टेशन की करो यात्रा

जैसलमेर या जोधपुर: किस रेगिस्तानी शहर में जाना चाहिए घूमने? यहां छिपा है सबसे बड़े सवाल का जवाब

IRCTC Tour Package: गर्मी से मिलेगा छुटकारा, सस्ते में कर आएं सिक्किम और दार्जिलिंग की सैर

मार्च में घूमने का बना रहा है प्लान तो देखें ये टॉप 5 टूरिस्ट स्पॉट, यहां घूम कर खुशनुमा होगी गर्मियों की शुरुआत

Places to Visit in March Holi 2025: होली के रंगों में घुलेगा घुमक्कड़ी का मजा, मार्च में बस विजिट करें भारत की ये बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited