Kangra Places to Visit: मंदिरों से भरा पड़ा है कांगड़ा, ये हैं घूमने की 4 बेस्ट और सुंदर जगहें

Kangra Places to Visit: हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा में घूमने के कई सारे ऑप्शंस हैं। कांगड़ा में आपको कई सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आप यहां आने पर कहां-कहां जा सकते हैं।

Kangra, ​Kangra Places to Visit, Tourist Places

Kangra Places to Visit: कांगड़ा में घूमने की ये हैं 4 बेस्ट और सुंदर जगहें।

Kangra Places to Visit: देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देश में घूमने (Travel) के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां घूमने के आपको कई सारे और बढ़िया ऑप्शंस मिल जाएंगे। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) हर साल यहां घूमने के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Tourism) में घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है कांगड़ा। धार्मिक स्थलों के अलावा कांगड़ा (Kangra) में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं जो बाहर से आए पर्यटकों को पहाड़ी शहर का आनंद लेने का मौका देती हैं। कांगड़ा के आसपास भी (Tourist Places Near Kangra) घूमने की कई सारी जगहें हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि घूमने के लिए कांगड़ा (Places to Visit in Kangra) आने पर आप कहां-कहां जा सकते हैं।

कांगड़ा में घूमने की बेस्ट और सुंदर जगहें (Best Tourist Places in Kangra)

बैजनाथ मंदिर (Baijnath Temple)
घूमने के लिए कांगड़ा आने पर आप बैजनाथ मंदिर जा सकते हैं। प्राचीन बैजनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 1204 ई. में निर्मित ये मंदिर बहुत धार्मिक महत्व रखता है। भक्तों का मानना है कि जो कोई भी यहां प्रार्थना करता है, उसे सभी दर्द और दुखों से राहत मिलती है। कांगड़ा आने पर पर्यटक बैजनाथ मंदिर जरूर जाते हैं।
कांगड़ा किला (Kangra Fort)
कांगड़ा किला कांगड़ा में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक माना जाता है। कांगड़ा किला भव्यता, धन, युद्ध, आक्रमण और बहुत कुछ का गवाह बना हुआ है। इसे हिमालय क्षेत्र का सबसे बड़ा किला और शायद भारत का सबसे पुराना किला माना जाता है। आप किले के टॉप से आसपास के क्षेत्रों का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। वीकेंड में यहां ज्यादा भीड़ रहती है।
ब्रजेश्वरी मंदिर (Brajeshwari Temple)
ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक और भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। किंवदंतियों के अनुसार देवी दुर्गा पांडवों के सपनों में प्रकट हुईं और उन्हें उनके सम्मान में एक मंदिर बनाने का निर्देश दिया। मंदिर को कांगड़ा देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है और यह देवी दुर्गा के अवतार देवी ब्रजेश्वरी को समर्पित है।कांगड़ा आने पर पर्यटक ब्रजेश्वरी मंदिर जरूर जाते हैं।
ज्वाला देवी मंदिर (Jwala Devi Temple)
ज्वाला देवी मंदिर हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक धार्मिक स्थान है। ये पवित्र मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है, जहां देवी दुर्गा ज्वाला के रूप में प्रकट हुई थीं। यहां एक प्राकृतिक गुफा है, जहां अखंड ज्योति जलती रहती है। पूरे भारत से तीर्थयात्री यहां आते हैं। कांगड़ा आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

    अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited