Best Tourist Places in Jamnagar: महलों और मंदिरों से भरा है जामनगर, घूमने की ये 5 जगह हैं सबसे खास

Best Tourist Places in Jamnagar: जामनगर गुजरात में घूमने की खास जगहों में से एक है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर ऑप्शन मिलेंगे। यहां घूमने की खास जगहों मेंं मंदिर और महल हैं।

Jamnagar Tourist Places, ​Best Tourist Places in Jamnagar, Jamnagar

Best Tourist Places in Jamnagar: जामनगर में घूमने की ये 5 जगह हैं सबसे खास।

Best Tourist Places in Jamnagar: देश में घूमने के लिए गुजरात (Gujarat) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां आपको घूमने के कई सारी सुंदर-सुंदर जगह (Tourist Places in Gujarat) देखने को मिलेंगी। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। गुजरात (Gujarat Tourism) में घूमने की एक ऐसी है जगह है, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। इस खास जगह का नाम जामनगर (Jamnagar) है। जामनगर बेहद सुंदर जगह है। गुजरात के पश्चिमी तट पर स्थित जामनगर प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है। यहां आपको हरी-भरी पहाड़ियां, धार्मिक स्थल समेत कई चीजें देखने को मिलेंगी। यहां आपको सबसे ज्यादा पैलेस, मंदिर देखने को मिलेंगे। साथ ही जामनगर अपने उत्सवों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप जामनगर घूमने का प्लान (Travel Plan For Jamnagar) कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यहां आने पर आप कहां-कहां (jamnagar is famous for) जा सकते हैं।

जामगर में घूमने की बढ़िया जगह (Best Tourist Places in Jamnagar)

प्रताप विलास पैलेस (Pratap Vilas Palace)
जामनगर में घूमने की खास जगहों में प्रताप विलास पैलेस का नाम जरूर आता है। प्रताप विलास पैलेस का निर्माण
जाम रणजीत सिंहजी ने 1907 और 1915 के बीच करवाया था। पैलसे के भव्य कमरों की दीवारों पर उस समय के कलाकारों के चित्र और पेंटिंग लगाई गई हैं। साथ ही यहां उस समय की तलवारें और कवच भी मौजूद हैं। प्रताप विलास पैलेस लखोटा झील के पास स्थित है। इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया है। इतिहास प्रेमियों को ये जगह काफी ज्यादा पसंद आती है।
लखोटा झील और महल (Lakhota Lake & Palace)
लखोटा झील और महल जामनगर में घूमने की बेहद खास जगहों में से एक है। नवानगर के राजा जाम रणमल द्वितीय ने 19वीं शताब्दी के मध्य में रणमल झील का निर्माण कराया था। पक्षियों को देखने के लिए ये एक बढ़िया जगह है। आप महल के चारों ओर घूमकर शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से पर्यटक यहां आते हैं।
दरबारगढ़ पैलेस (Darbargadh Palace)
दरबारगढ़ पैलेस जामनगर के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। दरबारगढ़ पैलेस जाम साहब का पहला शाही निवास था। दरबारगढ़ पैलेस 1540 ईस्वी में बनाया गया था। दरबारगढ़ पैलेस राजपूत और यूरोपीय स्थापत्य शैली का मिश्रण दिखाता है।
बाला हनुमान मंदिर (Bala Hanuman Temple)
जामनगर में आप घूमने के लिए बाला हनुमान मंदिर भी जा सकते है। मंदिर को श्री बाला हनुमान संकीर्तन मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, देवी सीता और हनुमान जी की मूर्तियां रखी हुई हैं। 1964 से मंदिर में लगातार 24 घंटे 'श्री राम, जय राम, जय जय राम' का जाप किया जाता है। 24 घंटे जाप के चलते इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है।
खिजड़िया पक्षी सेंचुरी (Khijadiya Bird Sanctuary)
जामगर में घूमने के लिए आप खिजड़िया पक्षी सेंचुरी भी जा सकते हैं। बच्चों को ये जगह काफी पसंद आती है। प्रकृति प्रेमियों और पक्षी देखने के शौकीनों को खिजड़िया पक्षी सेंचुरी की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। 6.05 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली ये सेंचुरी अलग-अलग प्रकार के प्रवासी और निवासी पक्षियों का घर है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

    अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited