Historical Importance of Jamnagar: 1540 ईस्वी में हुई थी जामनगर की स्थापना, 4 सदी तक इस रियासत की रही राजधानी

Historical Importance of Jamnagar: जामनगर को 'काठियावाड़ का गहना' भी कहा जाता है। इसकी स्थापना 1540 ईस्वी में जाम रावल ने की थी। कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के कारण जामनगर गुजरात के साथ देश का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट भी है।

Jamnagar Lake, ​Historical Importance of Jamnagar, Jamnagar

Historical Importance of Jamnagar: 1540 ईस्वी में हुई थी जामनगर की स्थापना।

Historical Importance of Jamnagar: जामनगर (Jamnagar) गुजरात (Gujarat) में ऐसी जगह है, जो घूमने (Travel) के लिहाज से बेहद ज्यादा खास है। दूर-दूर से पर्यटक (Tourist) यहां घूमने के लिए जरूर आते हैं। अगर आप कभी गुजरात घूमने का प्लान (Travel Plan For Gujarat) कर रहे हो, तो जामनगर घूमने जरूर जाएं। यहां आपको घूमने की कई सारी जगह (Tourist Places in Jamnagar) मिलेंगी। जामनगर कच्छ की खाड़ी पर स्थित एक शहर है और इसका शाब्दिक अर्थ 'जामों का शहर' है।
जामनगर गुजरात का 5वां सबसे बड़ा शहर है। जामनगर तेल रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल प्लांट्स समेत कई उद्योगों का घर है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी जामनगर में ही है। इसके अलावा जामनगर हाथ से बुने हुए कपड़ों और पारंपरिक चांदी के आभूषणों के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है।
जामनगर को कहा जाता है 'काठियावाड़ का गहना'
कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के कारण जामनगर गुजरात के साथ देश का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट भी है। जामनगर को 'काठियावाड़ का गहना' भी कहा जाता है। जामनगर की स्थापना 1540 ईस्वी में जाम रावल ने की थी। जामनगर 4 शताब्दियों तक नवानगर की समृद्ध रियासत की राजधानी भी थी। जामनगर शहर दो नदियों, रंगमती और नागमती के तट पर बनाया गया था।
जामनगर इतिहास से भरा हुआ है। आप जामनगर शहर और उसके आसपास के ऐतिहासिक स्मारकों में इसके प्रमाण पा सकते हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। ब्रिटिश राज में जामनगर चीनी फैक्ट्री और कपास मिलों का घर भी था। आजादी के बाद जामनगर नव स्वतंत्र राज्य सौराष्ट्र का हिस्सा बन गया। बाद में साल 1956 में सौराष्ट्र का अन्य रियासतों के साथ विलय होकर गुजरात राज्य का निर्माण हुआ और जामनगर गुजरात में आ गया।
इसके अलावा जामनगर वर्ल्ड फेमस क्रिकेटर रणजीत सिंह और दलीप सिंह का होम टाउन भी है, जिनके नाम पर घरेलू भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रणजी और दलीप ट्रॉफी का नाम रखा गया है। छोटी काशी के रूप में फेमस जामनगर में कई हिंदू और जैन मंदिर भी हैं। जामनगर में सबसे महत्वपूर्ण प्राचीन सूर्य मंदिर और बाल हनुमान मंदिर भी हैं। वहीं जामनगर के दरबारगढ़ पैलेस और प्रताप विलास पैलेस राजपूत शैली की वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण हैं। अगर आप कभी जामनगर आएं तो इन जगहों पर घूमने के लिए जरूर जाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

    अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited