How to reach Chota Kailash: छोटा कैलाश पर भगवान शिव-पार्वती ने गुजारा था समय, महाशिवरात्रि पर ऐसे पहुंच सकते हैं यहां

How to reach Chota Kailash: महाशिवरात्रि-शिवरात्रि के दिन छोटा कैलाश में भोले के भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ती है। यहां के सुंदर नजारे देख आप इस जगह के फैन हो जाएंगे। आज महाशिवरात्रि के मौके पर आपको यहां जरूर पहुंचना चाहिए।

How to reach Chota Kailash: महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश पहुंचने का ये है सबसे आसान रास्ता।

How to reach Chota Kailash: भगवान शिव (Lord Shiva) का त्योहार महाशिवरात्रि (Mahashivratri) आज, यानी 8 मार्च को देशभर में मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के खास मौके पर भक्त शिव मंदिरों (Shiva Temples) और शिवालय में जाकर भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। देशभर के सभी राज्यों में भगवान शिव के मंदिर (Shiva Temples in India) हैं। इस बार महाशिवरात्रि शुक्रवार के दिन है, जिसके चलते वीकेंड 3 दिन का हो गया है। अगर आप इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर किसी हिल स्टेशन में जाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जो अपने आप में खास है। दरअसल ये खास जगह भगवान शिव से जुड़ी हुई है और ये जगह देवभूमि उत्तराखंड में है।
ये खास जगह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में है। आप यहां पर आकर पहाड़ की सुंदर वादियों के साथ-साथ भगवान शिव के दर्शन कर अपने पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। इस खास जगह का नाम छोटा कैलाश है। सावन और माघ महीने में यहां भक्तों का आना-जाना काफी बढ़ जाता है। महाशिवरात्रि-शिवरात्रि के दिन छोटा कैलाश मंदिर में भोले के भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ती है। यहां के सुंदर-सुंदर नजारे देखकर आप इस जगह के फैन हो जाएंगे। आप अगर आज महाशिवरात्रि के मौके यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं।
भीमताल में आता है छोटा कैलाश मंदिर
End Of Feed