Russia Tourism: वीजा फ्री होने के बाद घूम आओ इन 3 जगह, रूस में बसी है जन्नत
Tourist Places In Russia: वीजा फ्री होने के बाद अगर आप रूस घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हमने रूस में मौजूद 3 प्रमुख जगहों के बारे में डिटेल में जानकारी दी है जिसे आपको हर हाल में आपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए।

Russia Tourism
Russia Tourism: संभावित रूप से बहुत जल्द रूस भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त होने जा रहा है। ऐसे में अब भारतीय पर्यटकों के लिए विशाल और विविध परिदृश्य की खोज के साथ-साथ आसान पहुंच भी संभव हो जाएगी। अगर आप लंबे समय से रूस जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हमने रूस के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों को सूचीबद्ध किया है जो आपकी यात्रा के दौरान आपको अविस्मरणीय अनुभव प्रदान कर सकते हैं।
IRCTC Tour Package: गर्लफ्रेंड के साथ विदेश घूमकर सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे, सिर्फ इतना होगा खर्चा
मास्को: रूस की यात्रा के दौरान आप मास्को को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं कर सकते हैं। रेड स्क्वायर, क्रेमलिन और सेंट बेसिल कैथेड्रल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं जिन्हें आपको हर हाल में देखना ही चाहिए। रूस की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वास्तुकला और इतिहास की झलक पाने के लिए ये यात्रा बेस्ट हो सकती है। ये शहर अपने ऐतिहासिक आकर्षण और नाइटलाइफ के लिए भी फेमस है।
लेक बैकाल: यह स्थान निश्चित रूप से आपकी लिस्ट में शामिल होना चाहिए। ये बेहद सुंदर झील दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे गहरी ताजे पानी की झील है। प्रकृति की सुंदरता में रुचि रखने वाले पर्यटकों के घूमने के लिए ये एक दिलचस्प जगह है। लंबी पैदल यात्रा, मोटरसाइकिल चलाने और आसपास के राष्ट्रीय उद्यानों के भ्रमण के अलावा, आप प्राकृतिक आकर्षण का आनंद ले सकते हैं।
सोची: लुभावने समुद्र तटों, हरे-भरे परिदृश्यों और अद्भुत आउटडोर मनोरंजन के लिए सोची फेमस है। सर्दियों में स्कीइंग के लिए पास के काकेशस पर्वत और गर्मियों में समुद्र तट पर छुट्टियां मनाने के लिए आप यहां जा सकते हैं। यहां की शानदार नाइटलाइफ भी बार-बार आपको यहां आने पर मजबूर कर देगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं और मिजाज नए जमाने वाले रखता हूं। 6 साल से मीडिया में काम कर रहा हूं। timesnowhindi.com में मुझे घुम्मकड़ी का शौक...और देखें

Historical Sites: एक बार जरूर घूमें इन 4 ऐतिहासिक जगह, वीर महिलाओं से है गहरा नाता

Travel Advisory: टाल सकते हैं इन जगहों पर यात्रा का प्लान, सावधानी बरतनी है बेहद जरूरी

मार्च में दार्जिलिंग क्यों जाना चाहिए? वजह जानकर फटाफट बना लो घूमने का प्लान

IRCTC Tour Package: अजरबैजान घूमने का सबसे सस्ता पैकेज, 0 टेंशन के साथ घूम आओ बाकू

रोमांच से भरी होगी यात्रा, अश्वत्थामा से जुड़ी है ये जगह, मध्य प्रदेश में है स्थित
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited