Low Budget Hill Stations in December: दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये कम बजट वाले हिल स्टेशन, जन्नत जैसे मिलेंगे नजारे

Low Budget Best Hill Stations to Visit in December: अगर आप दिसंबर में कहीं हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कम बजट में कौन-कौन से बढ़िया हिल स्टेशन जा सकते हैं।

Low Budget Hill Stations in December: दिसंबर में बेस्ट हैं ये हिल स्टेशन।

Low Budget Best Hill Stations to Visit in December: साल 2023 खत्म होने में महज डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा है। लोग खासतौर से दिसंबर (December) के महीने में कहीं न कहीं घूमने (Travel) जाना पसंद करते हैं। दिसंबर के महीने में लोग सबसे ज्यादा घूमने के लिए हिल स्टेशन (Hill Stations) जाते हैं। अगर आप भी दिसंबर महीने में हिल स्टेशन (Travel Plan For Hill Station) जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि दिसंबर महीने में आप कम बजट वाले कौन-कौन से बढ़िया हिल स्टेशन (Low Budget Best Hill Stations) जा सकते हैं।

दिसंबर में कम बजट में घूमने वाले बेस्ट हिल स्टेशन (Low Budget Best Hill Stations to Visit in December)
मनाली (Manali)
दिसंबर के महीने में अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहे हैं तो आपकी लिस्ट में सबसे पहले मनाली का नाम होना चाहिए। मनाली हिमाचल प्रदेश का सबसे फेमस हिल स्टेशन है। दिसंबर के मौसम में यहां कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही बर्फबारी भी होती है। आप दिसंबर में क्रिसमस, न्यू ईयर या बाकी किसी भी दिन यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है। आपको यहां कम बजट के कमरे भी मिल जाएंगे।
End Of Feed