Mussoorie Tourism Guide: मसूरी के लिए कर रहे हैं वीकेंड प्लान, तो इन बेहतरीन और मशहूर जगहों को न करें मिस

Places To Visit in Mussoorie:अगर आप गर्मी में छुट्टियां बिताने के लिए कोई बेस्ट जगह सर्च कर रहे तो मसूरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। पर, यहां घूमने जाने से पहले बेहतरीन और खूबसूरत जगहों के बारे में जान लेना जरूरी है। यहां देखें मसूरी घूमने लायक कुछ बेस्ट जगहें इन हिंदी।

Places Near Masoori

Masoori Tourism: Best Places Near Masoori in Hindi

Best Places In Mussoorie: अगर आप दिल्ली की गर्मी से कहीं दूर कुछ दिन की ट्रिप करना चाहते हैं तो आप हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिता सकते हैं। इसके लिए दिल्ली से नजदीक और उत्तराखंड में स्थित सबसे बेस्ट हिल स्टेशन है- मसूरी। यहां फ्रेंड्स, फैमिली और कपल्स के साथ घूमने लायक कई खूबसूरत डेस्टिनेशन जैसे कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक हैं। अगर आप भी मसूरी ट्रिप प्लान कर रहे तो यहां देखें मसूरी की कुछ बेहतरीन और मशहूर जगहें, जहां आप खूब एंजॉय कर सकते हैं।
Kempty Falls in Mussoorie in Hindi:
केम्पटी फॉल्स पानी का एक खूबसूरत झरना है, जो देहरादून और मसूरी की सड़कों के बीच मौजूद है। पर्वतों और चट्टानों से घिरा ये झरना बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। इसकी खास बात ये है कि केम्पटी फॉल्स को जॉन मेकिनन ने पिकनिक स्पॉट के रूप में बनवाया था। यहां आज भी लोग फ्रेंड्स या फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के व्यू से जाते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। गर्मी में घूमने लायक इस जगह से बेस्ट और कोई हो ही नहीं सकता।
Camel's Back Road in Mussoorie in Hindi:
कैमल्स बैक रोड, मसूरी में स्थित घूमने के लिए मशहूर जगहों में से एक है। इस जगह की खास बात ये है कि सड़क का आकर ऊंट के पीठ के आकार जैसा है। इसलिए इसका नाम कैमल्स बैक रोड है। इस जगह पर एक प्राचीन हवा घर है, जहां लोग चैन से बैठकर खूसबूरत चोटियों का नजारा देख सकते हैं। इस हवा घर में टेलीस्कोप भी मौजूद है जो हिमालय की चोटियों को करीब से देखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इस जगह से आप बद्रीनाथ, यमुनोत्री, केदारनाथ, गंगोत्री, चौखम्बा, नंदा देवी आदि चोटियों को देख सकते हैं।
Lal Tibba in Mussoorie in Hindi
लाल टिब्बा, मसूरी का सबसे ऊंचा स्थान है, जो सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य का मजा ले सकते हैं। ये नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि यहां से वापस जाने का मन ही नहीं करता। लाल टिब्बा की खास बात ये है कि यहां भारतीय सैन्य सेवाओं का एक शिविर के साथ यहां दूरदर्शन के टॉवर और ऑल इंडिया रेडियो भी मौजूद हैं। अपने ट्रिप को मजेदार और यादगार बनाने के लिए ये जगह बेस्ट है।
Mall Road in Mussoorie in Hindi:
मसूरी का मॉल रोड शहर के बिलकुल सेंटर में आता है, जो शॉपिंग के लिए बेहद मशहूर है। मॉल के अलावा यहां आपको पर्यटन कार्यालय और तिब्बती ट्रिंकेट भी दिख जाएंगे। इतना ही नहीं इस जगह पर लकड़ी की कलाकृतियाँ बेचने वाली कई दुकानें भी हैं, जहां कई सुंदर-सुंदर सजावटी और उपयोगी चीजें आपको मिल जाएंगे। अगर आप और आपके दोस्त शॉपिंग लवर हैं या फिर अपने पार्टनर के लिए कुछ यूनिक गिफ्ट्स लेना चाहते हैं, तो आपको यहां जरूर विजिट करना चाहिए।
George Everest's House/Park Estate in Hindi:
जॉर्ज एवरेस्ट हाउस या पार्क एस्टेट मसूरी में स्थित एक हेरिटेज बिल्डिंग है, जो क्लाउड्स एंड की ओर जाने वाली सड़क के आसपास स्थित है। यह मसूरी की बेहतरीन जगहों में से एक है। ये दरअसल, सर जॉर्ज एवरेस्ट का घर हुआ करता था, जो आज घूमने के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस घर की खासियत है कि यहां से एक तरफ दून घाटी का दृश्य तो दूसरी तरफ अगलर नदी घाटी और बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।
Hathipaon in Mussoorie in Hindi:
हाथीपांव क्लाउड्स एंड के रास्ते में स्थित मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप प्रकृति और एडवेंचर लवर हैं तो आपको यहां खूब मजा आने वाला है। ये जगह पहाड़ी के शिखर पर स्थित एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां की हरियाली और घने जंगल लोगों के मन खुश कर देते हैं। अपने ट्रिप को खूबसूरत और मेमोरेबल बनाना चाहते हैं तो आप हाथीपांव विजिट कर सकते हैं। खासकर अगर आप बीवी बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो ये जगह आपके फैमिली को खूब पसंद आने वाला है।
Christ Church in Mussoorie in Hindi:
क्राइस्ट चर्च, मसूरी के कसमांडा पैलेस के पास में ही स्थित है, जो हिमालय पर्वतमाला में मौजूद अब तक का सबसे प्राचीन चर्च है। इस चर्च में शानदार गोथिक शैली की वास्तुकला का नजारा मिलता है। चर्च की खिड़कियों में लगे ग्लास यीशु मसीह के जीवन की घटनाओं को दर्शाती है। क्राइस्ट चर्च की सुंदर दीवारें और इसकी संरचना इतनी खूबसूरत हैं कि लोग बार बार यहां जाने के लिए बेताब रहते हैं। यहां आपको इतिहास से जुड़ी चीजों के बारे में कुछ जानकारी भी मिलेगी। फैमिली ट्रिप पर जा ही रहे तो एकबार क्राइस्ट चर्च जरूर विजिट करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited