Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान में घूमने की ये हैं 10 बेस्ट जगह, देखने को मिलेंगे एक से बढ़कर महल और किले

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान में घूमने की एक से बढ़कर जगह हैं। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यहां आने पर आप घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।

Tourist Places in Rajasthan, Rajasthan Tourist Places, ​Top 10 Tourist Places in Rajasthan

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: ये हैं राजस्थान में घूमने की 10 बेस्ट जगह।

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए राजस्थान (Rajasthan) किसी खजाने से कम नहीं है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर एक जगह देखने को मिलेंगी। देश ही नहीं विदेशी टूरिस्ट (Tourist) भी इन जगहों के फैन है और हर साल यहां देश समेत विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान (Travel Plan For Rajasthan) बना रहे हैं तो आज हम आपको यहां की 10 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना (Rajasthan 10 Best Tourist Places) चाहिए। इन सभी जगहों पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

राजस्थान में घूमने की 10 बढ़िया और सुंदर जगह (Best Tourist Places in Rajasthan)

उदयपुर
उदयपुर को झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। यहां सबसे बड़ी दो झीलें हैं फतेह सागर और पिछोला। उदयपुर में घूमने के लिए कई सारे ऑप्शन हैं, जिसमें उदयपुर सिटी पैलेस सबसे खास है। हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी उदयपुर काफी फेमस है। कपल्स हनीमून मनाने के लिए यहां आते हैं।
जैसलमेर
गोल्डन सिटी के रूप में फेमस जैसलमेर थार रेगिस्तान के किनारे पर स्थित एक सुंदर शहर है। जैसलमेर के फेमस जगहों में जैसलमेर किला सबसे ज्यादा खास है। किले की दीवारों के भीतर कुछ मंदिर भी हैं। राजस्थान घूमने वाले टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर राज्य में घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। घूमने के लिए राजस्थान आना वाला हर शख्स यहां जरूर आता है। यहां घूमने के लिए तीन प्रमुख किले हैं- अंबर किला, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला। इनके अलावा भी यहां कई सारे ऑप्शन हैं।
जोधपुर
ब्लू सिटी के नाम से फेमस जोधपुर थार रेगिस्तान के किनारे पर स्थित है। जोधपुर किलों और मंदिरों से भरा पड़ा है। यहां आने पर 15वीं सदी के मेहरानगढ़ किले को घूमे बिना कोई भी यात्रा पूरी नहीं होगी। मेहरानगढ़ किले के अलावा भी यहां घूमने के और भी कई ऑप्शन हैं।
पुष्कर
पुष्कर राजस्थान का एक पवित्र शहर है और ये अपने ब्रह्मा मंदिर और सालाना ऊंट मेले के लिए जाना जाता है। साथ ही पुष्कर विष्णु, सावित्री और शिव को समर्पित कई अन्य मंदिरों का भी घर है। हर नवंबर में यहां पुष्कर ऊंट मेला लगता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
बूंदी
बूंदी शहर बावड़ियों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। यहां अभी भी 50 से अधिक बावड़ियां हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। सबसे प्रसिद्ध रानी की बावड़ी है, जो 15वीं शताब्दी की है और इसमें 200 से अधिक सीढ़ियां हैं। आप साल के किसी भी महीने में यहां आ सकते हैं।
रणथंभौर नेशनल पार्क
राजस्थान में घूमने की बढ़िया जगहों में रणथंभौर नेशनल पार्क भी है। रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों को देखने के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। आप यहां जानवरों को करीब से देखने के लिए वन्यजीव सफारी बुक कर सकते हैं। सफारी में आपको रणथंभौर किला देखने का भी मौका मिलेगा, जो 10वीं शताब्दी का है।
चित्तौड़गढ़
सातवीं शताब्दी में बना चित्तौड़गढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। चित्तौड़गढ़ किला काफी बड़ा है। राजस्थान आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।
बीकानेर
राजस्थान में आप घूमने के लिए आप बीकानेर भी जा सकते हैं। बीकानेर में रेगिस्तानी सफ़ारी भी काफी फेमस है। इसके अलावा बीकानेर का जूनागढ़ किले भी यहां देखने की बढ़िया चीजों में से एक है। बीकानेर में आपको खाने की बढ़िया चीजें भी मिलेंगी।
माउंट आबू
राजस्थान का फेमस हिल स्टेशन माउंट आबू भी यहां घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर समेत कई जगह यहां घूमने की फेमस जगहों में से एक है। वीकेंड में यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

    अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited