Top 10 Tourist Places in Rajasthan: घूमने के लिए राजस्थान की ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट, घूमें एक से बढ़कर एक प्राचीन महल और किले

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान में घूमने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट यहां आते हैं। अगर आप राजस्थान घूमने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको यहां की 10 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर पहुंचना चाहिए।

Top 10 Tourist Places in Rajasthan, Tourist Places in Rajasthan, Rajasthan Best Tourist Places

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: घूमने के लिए राजस्थान की ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट।

Top 10 Tourist Places in Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) की गिनती भारत के सबसे सुंदर राज्यों में की जाती है। यहां आपको घूमने के लिए कई सारे ऑप्शंस (Travel Options in Rajasthan) मिलेंगे। यहं आपको सबसे ज्यादा प्राचीन किले और महल देखने को मिलेंगे। 'राजाओं की भूमि' के रूप में फेमस राजस्थान आप कभी भी आ सकते (Travel Plan for Rajasthan) हैं। हालांकि यहां गर्मी काफी पड़ती है, जिसके चलते आपको यहां गर्मी के मौसम में आने से बचना चाहिए। इसके अलावा डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) से लेकर हनीमून (Honeymoon) के लिए भी राजस्थान काफी स्पेशल है। राजस्थान में घूमने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां आते हैं। अगर आप राजस्थान घूमने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको यहां की 10 ऐसी जगहों (Top 10 Tourist Places in Rajasthan) के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर पहुंचना चाहिए। आप इन जगहों पर अपने परिवार, बीवी-बच्चों, गर्लफ्रेंड/ब्वॉयफ्रेंड, दोस्त आदि के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।

राजस्थान में घूमने की 10 शानदार जगह ( 10 Best Tourist Places in Rajasthan)

उदयपुर (Udaipur)
झीलों के शहर के नाम से फेमस उदयपुर कपल्स के लिए एक सुंदर जगह है। हनीमून से लेकर घूमने के लिए उदयपुर बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां आपको घूमने के लिए कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। उदयपुर सिटी पैलेस यहां घूमने की सबसे खास जगह है। वीकेंड में यहां कपल्स की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।
पुष्कर (Pushkar)
राजस्थान में घूमने के लिए पुष्कर एक शानदार जगह है। पुष्कर में ही फेमस ब्रह्मा मंदिर हैं, जो भगवान ब्रह्मा को समर्पित मंदिर है। पुष्कर हिंदुओं के फेमस तीर्थ स्थलों में से एक है। ब्रह्मा मंदिर के अलावा आप यहां पुष्कर झील, वराह मंदिर, सवित्री मंदिर, रंगजी मंदिर घूम सकते हैं। यहां आने का सबसे बढ़िया महीना अक्टूबर से मार्च के बीच है।
जयपुर (Jaipur)
गुलाबी शहर के नाम से फेमस जयपुर राजस्थान की राजधानी होने के साथ एक सु्ंदर शहर है। जयपुर अपने खूबसूरत महलों, किलों और बाजार को लेकर राजस्थान की फेवरेट जगहों में से एक है। इस शहर का एक प्रमुख आकर्षण हवा महल है। हवा महल के अलावा यहां घूमने की फेमस जगहों में आमेर किला, चोखी ढाणी, सिटी पैलेस जंतर मंतर है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।
जोधपुर (Jodhpur)
जोधपुर राजस्थान का एक नीला शहर है, जो अपने नीले रंग वाले घरों के लिए दुनियाभर में फेमस है। जोधपुर में घूमने की खास जगहों में उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ किला, तूरजी का झालरा, जसवन्त थड़ा, मंडोर गार्डन आदि है। यहां आने का सबसे बढ़िया महीना अक्टूबर से फरवरी के बीच है।
माउंट आबू (Mount Abu)
राजस्थान में हिल स्टेशन घूमने के लिए आप माउंट आबू जा सकते हैं। अरावली पर्वतमाला में स्थित माउंट आबू बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। दूर-दूर से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां घूमने की खास जगहों में नक्की झील, गुरु शिखर, टॉड रॉक, माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी, दिलवाड़ा मंदिर माउंट आबू सनसेट प्वाइंट है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।
जैसलमेर (Jaisalmer)
गोल्डन सिटी के नाम से फेमस जैसलमेर राजस्थान का एक फेमस शहर है। यहां आपको कई सारे शानदार किले और खूबसूरत हवेली देखने को मिलेंगी। इसके अलावा जैसलमेर में रात में तारों को देखना भी एक अद्भुत चीज है। यहां घूमने की खास जगहों में जैसलमेर किला, गड़ीसर झील, पटवों की हवेली, नथमल की हवेली, कुलधरा गांव, डेजर्ट नेशनल पार्क है। यहां आने का सबसे सही और बढ़िया महीना अक्टूबर से मार्च के बीच है।
बीकानेर (Bikaner)
बीकानेर की गिनती राजस्थान के फेमस शहरों में की जाती है। बीकानेर आने पर आपको यहां की कई शानदार हवेली के साथ किले और महल देखने को मिलेंगे। जूनागढ़ किला, लालगढ़ महल, गजनेर महल, सूरसागर झील, करणी माता मंदिर यहां घूमने की सबसे फेसम जगह है। यहां भी आने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।
अलवर (Alwar)
अलवर राजस्थान का एक बेहद सुंदर शहर है। जयपुर और दिल्ली से अलवर की दूरी 150 किलोमीटर है। राजस्थान के इस खूबसूरत शहर में सरिस्का टाइगर रिजर्व है। इसके अलावा मोती डूंगरी, भानगढ़ किला, केसरोली, सिलीसेढ़ झील महल मोती डूंगरी भी यहां की फेमस जगहों में से एक है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच है।
नीमराना (Neemrana)
नीमराना अलवर के पास एक छोटा सा फेमस शहर है। यहां का नीमराना किला सबसे फेमस है। दूर-दूर से टूरिस्ट यहां आते हैं। इसके अलावा यहां घूमने की खास जगहों में बावड़ी, सरिस्का नेशनल पार्क, नरौल पुराना वृन्दावन महल, पैराडाइज़ वॉटरपार्क, बाला किला मूसी महारानी की छतरी है। वीकेंड में यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)
सातवीं शताब्दी में बना चित्तौड़गढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। चित्तौड़गढ़ एक समय मेवाड़ की राजधानी थी, जिसे तीन बार लूटा गया था। चित्तौड़गढ़ किला काफी बड़ा है। चित्तौड़गढ़ किले के अलावा पद्मिनी महल, गौ मुख कुंड, कालिका माता मंदिर, राणा कुम्भा का महल यहां घूमने की खास जगह है। यहां आने का सबसे बढ़िया महीना अक्टूबर से मार्च के बीच है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

    अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेट...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited