Tourist Places Near Amarnath: शेषनाग झील से लेकर लिद्दर नदी तक, अमरनाथ के आसपास घूमने की ये हैं सुंदर और बढ़िया जगहें

Tourist Places Near Amarnath: लोककथाओं के अनुसार इसी गुफा में भगवान अमरनाथ ने देवी पार्वती को अपनी अमरता का रहस्य बताया था, जिससे भगवान शिव को अमरनाथ और गुफा को अमरनाथ गुफा का नाम मिला। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यहां आने पर आप कहां-कहां घूम सकते हैं।

Amarnath Yatra 2023, Tourist Places, Tourist Places Near Amarnath

Tourist Places Near Amarnath: अमरनाथ के आसपास घूमने की जगहें।

Tourist Places Near Amarnath: इस साल की अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) शुरू हो चुकी है। भगवान शिव (Lord Shiva) के लाखों भक्त हर साल अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जाते हैं। अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत प्रतिष्ठित तीर्थस्थल है। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 4175 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच में स्थित है। लोककथाओं के अनुसार इसी गुफा में भगवान अमरनाथ ने देवी पार्वती को अपनी अमरता का रहस्य बताया था, जिससे भगवान शिव को अमरनाथ और गुफा को अमरनाथ गुफा का नाम मिला। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करने का प्लान (Travel) बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यहां आने पर आप कहां-कहां घूम (Tourist Places Near Amarnath) सकते हैं। दरअसल अमरनाथ यात्रा के दौरान आसपास कई सुंदर और बढ़िया जगह है, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको कुछ ऐसी ही सुंदर और बढ़िया जगहों के बारे में बताएंगे।

अमरनाथ के आसपास घूमने की जगहें (Tourist Places Near Amarnath)

शेषनाग झील (Sheshnag Lake)
पहलगाम से करीब 27 किलोमीटर दूरी पर लगभग 3,658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शेषनाग झील अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। किंवदंती है कि भगवान शिव ने मां पार्वती को अमर कथा सुनाने के लिए अमरनाथ गुफा की यात्रा करते समय अपने सांपों को शेषनाग झील पर छोड़ दिया था। शेषनाग झील को तीर्थयात्रियों द्वारा पवित्र माना जाता है और इसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण ये जून तक बर्फ से ढकी रहती है। जून के महीने तक झील एक जमी हुई झील होती है और जून के बाद बर्फ के पिघलने के साथ ये फिरोजा नीली झील में बदल जाती है।
पहलगाम (Pahalgam)
कश्मीर घाटी में स्थित पहलगाम एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पहलगाम अमरनाथ यात्रा का शुरुआती प्वाइंट भी है, इसलिए तीर्थयात्री इस खूबसूरत शहर का भ्रमण कर सकते हैं। साथ ही पहलगाम में गोल्फ, राफ्टिंग, ट्रैकिंग और अलग-अलग साहसिक गतिविधियां उपलब्ध हैं।
श्रीनगर (Srinagar)
जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर अपने आप में बेहद खास है। अमरनाथ यात्रा के लिए जाते या आते समय आपको श्रीनगर में जरूर घूमना चाहिए। यहां आपको पारंपरिक कश्मीरी हस्तशिल्प और स्वादिष्ट सूखे मेवे मिलेंगे। श्रीनगर के नीले आसमान और डल झील के अलावा यहां मुगल शैली में बनी इमारतें और कश्मीरी भोजन का स्वाद जरूर लें। पूरे साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी पर्यटक श्रीनगर को देखने के लिए आते हैं।
लिद्दर नदी (Lidder River)
लिद्दर नदी अपने शुद्ध जल के कारण नीले रंग की दिखाई देती है। ये झेलम नदी में मिलती है। लिद्दर नदी अरु, पहलगाम, बेताब घाटी और अकड़ सहित कई प्राकृतिक स्थलों और पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए पूरी घाटी से होकर बहती है। अमरानाथ यात्रा पर आने के दौरान आपको यहां जरूर आना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यात्रा (travel News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited