House Sales: देश के सात प्रमुख शहरों में जमकर बने घर, 2023 में हुई बंपर बिक्री

House Sales: आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में पिछले साल 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,43,500 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,26,720 इकाई का रहा था। ​​एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि साल 2023 में आवास बिक्री 2022 के पिछले उच्चस्तर को पार कर गई है।

Apartment Sales In Delhi NCR

Apartment Sales In Delhi NCR

House Sales: देश के सात प्रमुख शहरों में पिछले साल घरों का निर्माण आठ फीसदी बढ़कर 4.35 लाख यूनिट पर पहुंच गया है। रियल एस्टेट परामर्शक कंपनी एनारॉक ने कहा कि बेहतर बिक्री से रियल एस्टेट कंपनियों के नकदी प्रवाह में सुधार हुआ है। एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 4,35,045 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 4.02 लाख घर बनाए गए थे। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में पिछले साल 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,43,500 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,26,720 इकाई का रहा था।

NCR में 32 फीसदी बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली (NCR) में पिछले साल 32 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1,14,280 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 86,300 घरों का निर्माण हुआ था।
एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि साल 2023 में आवास बिक्री 2022 के पिछले उच्चस्तर को पार कर गई है। यह 2024 में भी मजबूत बनी रहेगी। पुणे में पिछले साल 23 प्रतिशत गिरावट के साथ 65,000 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 84,200 घर बनाए गए थे।

बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई

बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में संयुक्त रूप से पिछले साल 87,190 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 81,580 इकाई का था। कोलकाता में पिछले साल 25,075 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 23,190 घरों का निर्माण हुआ था। एनारॉक ने कहा कि घरों के निर्माण का यह आंकड़ा 2017 के बाद सबसे ऊंचा है।
साल 2017 में 2,04,200 घरों, 2018 में 2,46,140 घरों, 2019 में 2,98,450 घरों, 2020 में 2,14,370 घरों, 2021 में 2,78,650 घरों का निर्माण पूरा हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN बिजनेस डेस्क author

    TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited