kal Bharat Band Hai kya: किसानों का भारत बंद कल, क्या नहीं खुलेंगे स्कूल और दफ्तर?

Kisan Bharat Band(किसान भारत बंद): पंजाब के किसान पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र सरकार पर अपनी मांगें मानवाने के लिए दबाव बनाने के लिए दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया है। दिनभर चलने वाला विरोध प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

Kisan Bharat Band

Kisan Bharat Band

kal Bharat Band Hai kya: किसान और सरकार के बीच बातचीत अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। किसान हरियाणा शंभू बॉर्डर पर जमा हैं और सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 16 फरवरी को भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने अन्य दूसरे किसान संगठनों और किसानों से भी इस भारत बंद में शामिल होने अनुरोध किया है। दिनभर चलने वाला विरोध प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

भारत बंद: चक्का जाम में शामिल होंगे किसान

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में शामिल होंगे। पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।

kal Bharat Band Hai kya: क्या बंद रहेंगे स्कूल और ऑफिस

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को प्राइवेट और सरकारी दफ्तर बंद रह सकते हैं। गांवों में दुकाने भी बंद रह सकती हैं। इसके अलावा, परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थान भी बंद रह सकते हैं।
हालांकि, सरकार या किसी भी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की तरफ से स्कूल और दफ्तर को बंद करने के आदेश नहीं जारी किए गए हैं। शुक्रवार को भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, शादी, मेडिकल दुकानें, स्कूल आदि प्रभावित नहीं होंगी।

Bharat Band Tomorrow: डेरा डाले हुए हैं किसान

पंजाब के किसान पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र सरकार पर अपनी मांगें मानवाने के लिए दबाव बनाने के लिए दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया है। दरअसल, किसान फसलों के लिए एमएसपी, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और श्रम कानूनों में हुए संशोधन को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसी वजह से भारत बंद का आह्वान किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN बिजनेस डेस्क author

    TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited