खरीदने जा रहे हैं चांदी का सिक्का तो रट लें ये जरूरी बातें, एक झटके में कर लेंगे असली-नकली की पहचान

अलग-अलग डिजाइन वाले चमकते चांदी की सिक्के बेहद ही आकर्षक लगते हैं। लेकिन सिक्कों को खरीदते वक्त आपके बहुत सावधान रहने की जरूरत है। धनतरेस के दिन चांदी या फिर चांदी के सिक्के खरीदने जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें और ज्वैलर्स से इससे जुड़े सवाल पूछना भी न भूलें।

silver, Silver Purity, Silver Coin, चांदी की शुद्धता,

silver, Silver Purity, Silver Coin, चांदी की शुद्धता,

How to Check Purity of Sliver: देश में त्योहारी सीजन चल रहा और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस मौसम में तमाम चीजों के साथ सोने और चांदी की भी खरीदारी बढ़ जाती है। धनतेरस और दिवाली के समय लोग चांदी के सिक्के खूब खरीदते हैं। अलग-अलग डिजाइन वाले चमकते चांदी की सिक्के बेहद ही आकर्षक लगते हैं। लेकिन सिक्कों को खरीदते वक्त आपके बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप त्योहारी सीजन में चांदी के सिक्के खरीदने जा रहे हैं, तो इसकी प्योरिटी चेक करने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

चांदी में की जाती है मिलावट

शुद्ध चांदी बेहद ही नरम होती है। इसलिए मजबूती के लिए इसमें सामान्य तौर पर तांबा या जस्ता मिलाया जाता है। तब जाकर चांदी सख्त बनती है। अगर सबसे शुद्ध चांदी बात करें, तो स्टर्लिंग चांदी को बेस्ट माना जाता है। इसमें 92.5 फीसदी चांदी होती और इस पर .925 या 925 की मुहर नजर आती है। अगर बात चांदी के सिक्कों की करें, तो इनमें 90 फीसदी चांदी होती है। वहीं, चांदी से बनने वाली ज्वैलरी में अधिक मिलावट की जाती है। क्योंकि एक दम प्योरिटी वाले चांदी से गहने बनाना मुश्किल है।

ऐसे करें चांदी की शुद्धता की पहचान

अगर चांदी की शुद्धता की पहचान करना चाहते हैं, तो बता दें कि सोने की तरह इसपर भी हालमार्किंग होती है। चांदी में शुद्धता के लिए फीसदी को आधार माना जाता है। चांदी के बार पर शुद्धता लिखी होती है। जैसे 99.9 फीसदी या फिर 95 फीसदी। सबसे बेस्ट चांदी स्टर्लिंग चांदी को माना जाता है। ये बात हम आपको ऊपर पहले ही बता चुके हैं। तो अब धनतरेस के दिन चांदी या फिर चांदी के सिक्के खरीदने जाएं, तो इन बातों का ध्यान रखें और ज्वैलर्स से इससे जुड़े सवाल पूछना भी न भूलें।

खनक बता देंगे सिक्कों की असलियत

अगर चांदी के सिक्कों की प्योरिटी चेक करनी है, तो इसके गिरने से घंटी के बजने जैसी आवाज आए, तो समझ लीजिए ये सिक्के असली हैं। अगर सिक्के नकली होंगे, तो उनकी खनक लोहे की तरह होगी। यानी चांदी का असली सिक्का ही खनकता है। इस बात को रट लीजिए। असली चांदी की पहचान का एक तरीका और जान लीजिए।

अपनाएं ये आसान तरीका

चांदी में किसी सामान्य धातु की तुलना में अत्यधिक मात्रा में थर्मल कंडक्टिविटी होती है। चांदी असली है या नकली इसके लिए आप एक बर्फ का टुकड़ा चांदी पर रखें और अगर बर्फ तेजी से पिघलने लगती है, तो समझ लीजिए कि चांदी असली है। अब इसके पीछे वजह भी जान लीजिए। दरअसल, थर्मल एनर्जी गर्म होती है। इसकी वजह से तेजी से बर्फ में ट्रांसफर होती है और ये पिघलने लगता है। एक जरूरी बात और चांदी को औंस में मापा जाता है और एक औंस करीब 31.10 ग्राम के बराबर होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN बिजनेस डेस्क author

    TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited