कहीं आपके खाने में भी तो नहीं है नकली सरसों का तेल, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

Mustard Oil Check Real or Fake: सरसों का तेल (Mustard Oil) हर घर में किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होता ही है। खाने में इस्तेमाल से लेकर लोग सरसों के तेल को शरीर और बालों में भी लगाते हैं। साथ ही अचार बनाने में भी सरसों के तेल का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन जरा सोचिये की आप जिस सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, अगर वह मिलावटी या नकली निकले तो आप क्या करेंगे।

Mustard Oil Check Real or Fake

Mustard Oil Check Real or Fake

Mustard Oil Check Real or Fake: मिलावटी और नकली चीजों से आज हर देश जूझ रहा है। भारत (India) समेत कई देशों ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। खाने-पीने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। बाजार (Market) में शायद ही कोई चीज बची हो, जो या तो मिलावटी या फिर नकली न मिल रही है। आम लोग मिलावटी और नकली चीजों से काफी परेशान हैं।
सरसों का तेल (Mustard Oil) हर घर में किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होता ही है। खाने में इस्तेमाल से लेकर लोग सरसों के तेल को शरीर और बालों में भी लगाते हैं। साथ ही अचार बनाने में भी सरसों के तेल का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन जरा सोचिये की आप जिस सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, अगर वह मिलावटी या नकली निकले तो आप क्या करेंगे।
दरअसल आम आदमी को असली सरसों के तेल की पहचान नहीं होती है। इसी वजह से वह असली का दाम देकर अपने घर मिलावटी या फिर नकली सरसों का तेल लेकर चला जाता है। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और मिलावटी/नकली सरसों के तेल की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों से करें असली-मिलावटी/नकली सरसों के तेल की पहचान:-

  • सरसों के तेल की पहचान करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आपको सबसे पहले थोड़ा सा सरसों का तेल लेना होगा और फिर इसे 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखना होगा। फ्रिज में रखने के बाद अगर आपको सरसों की तेल की सतह पर सफेद रंग का पदार्थ तैरता हुआ मिले तो समझ जाएं कि ये सरसों का तेल नकली है।
  • सरसों के तेल की पहचान आप नाइट्रिक एसिड से भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक टेस्ट ट्यूब में 5 ग्राम सरसों का तेल लेना होगा। अब आपको इसमें नाइट्रिक एसिड मिलाना होगा और टेस्ट ट्यूब को अच्छी तरह से हिलाना होगा। हिलाने के बाद अगर सरसों का तेल शुद्ध होगा तो उसके रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा।
  • इसके अलावा आप रबिंग टेस्ट से भी सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी हथेली पर आपको थोड़ा सा सरसों का तेल लगाना होगा और फिर इसे जोर से रगड़ना होगा। रगड़ने पर अगर आपको सरसों के तेल से कोई गंध या रंग दिखता है तो इसका मतलब है कि सरसों के तेल में मिलावट की गई है।
हमें अब पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली-मिलावटी/नकली सरसों के तेल की पहचान आसानी से कर पाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited