Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के खाते में पीएम मोदी ट्रांसफर करेंगे 1000-1000 रुपये, जानें क्या है महतारी वंदन योजना
Mahtari Vandana Yojana News: छत्तीसगढ़ की सरकार महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके खाते में 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

महतारी वंदन योजना
Mahtari Vandana Yojana 2024: सरकार देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई स्कीम्स चलाती है और आए दिन नई स्कीम लॉन्च भी कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की सरकार महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 10 मार्च को दोपहर 2 बजे महतारी वंदन योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी वर्चुअली इस योजना को लॉन्च करेंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के ‘साइंस’ कॉलेज मैदान में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस स्कीम के जरिए महिलाओं के खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपये की राशि राज्य सरकार ट्रांसफर करेगी।
70 लाख महिलाओं के खाते में पैसे होंगे ट्रांसफर
अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंडों, जिला मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में एक साथ लाभार्थियों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अनुसार, लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार साल में 12,000 रुपये की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि हर महीने 1000-1000 रुपये की किस्त में महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
कितनी महिलाओं को मिलेंगे पैसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके खाते में 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। राज्य के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने बताया कि 10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी महतारी वंदन योजना के जरिए 70,12,800 पात्र आवेदकों को योजना के पहले चरण में 655.57 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
कौन उठा सकता है लाभ
महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है। लाभार्थी महिलाओं के परिवार की वार्षिक इनकम ढाई लाख रुपयों से कम होनी चाहिए। महिलाओं की आयु 23 से 60 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

एक मिनट में 31,814 टिकट! Anti-BOT से अब चुटकी में बुक होगी टिकट

बिजली बिल जीरो, ठंडक फुल! जानें सोलर AC क्या है और क्यों है ये नॉर्मल एसी से बेहतर

PM किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? पहले निपटाएं ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है भुगतान

बारिश-बाढ़ से घर या खेती को हुआ नुकसान? जानिए कैसे मिलता है मुआवजा और क्या है प्रोसेस

Digital ID: 6.1 करोड़ से ज्यादा किसानों के पास भूमि रिकॉर्ड की डिजिटल आईडी, आधार कार्ड की तरह करता है काम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited