उड़ीसा में महिलाएं होंगी ज्यादा सशक्त, मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणा

माझी ने बुधवार को यहां ’उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ 2025 के दूसरे दिन ‘सुभद्रा’ योजना द्वारा सशक्त बनाई गईं महिला उद्यमियों पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया। माझी ने कहा, ‘‘ मैं उद्यमिता में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए दो घोषणाएं करना चाहता हूं। पहली, सरकार ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक औद्योगिक पार्क खोलने का निर्णय लिया है। दूसरी, आईपीआईसीओएल में महिलाओं के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ खोला जाएगा।’’

Odisha Latest NewsOdisha Latest NewsOdisha Latest News

उड़ीसा में महिलाएं होंगी ज्यादा सशक्त

Odisha Latest News: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि राज्य में महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से एक औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा। माझी ने बुधवार को यहां ’उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ 2025 के दूसरे दिन ‘सुभद्रा’ योजना द्वारा सशक्त बनाई गईं महिला उद्यमियों पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया। इस सत्र में उन्होंने कहा कि ओडिशा औद्योगिक संवर्धन एवं निवेश निगम लिमिटेड (आईपीआईसीओएल) में महिला उद्यमियों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ भी खोला जाएगा।

दो महत्त्वपूर्ण घोषणाएं

माझी ने कहा, ‘‘ मैं उद्यमिता में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए दो घोषणाएं करना चाहता हूं। पहली, सरकार ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक औद्योगिक पार्क खोलने का निर्णय लिया है। दूसरी, आईपीआईसीओएल में महिलाओं के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ खोला जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये दोनों कदम महिलाओं को स्वतंत्र रूप से व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने व्यापार जगत की महिला उद्यमियों से सुझाव भी मांगे कि किस तरह से व्यापार में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाया जा सकता है।

End Of Feed