My Aadhaar: UIDAI ने बढ़ाई डेडलाइन, जानें अब कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार

शनिवार, 14 सितंबर 2024 को UIDAI ने मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले भी UIDAI द्वारा मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था और तब 14 सितंबर 2024 को मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन बताया जा रहा था।

UIDAI ने बढ़ाई डेडलाइन, जानें अब कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार

My Aadhaar: UIDAI द्वारा मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवाने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी एक बार UIDAI द्वारा आधार अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया था और तब 14 सितंबर 2024 को मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन चुना गया था। अब आप मुफ्त में 14 दिसंबर 2024 तक आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक है। बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर भारतीय नागरिक के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित करनी हो, आधार कार्ड अधिकतर जगहों पर काम आता है।

आधार अपडेट क्यों है जरूरी
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक है। अगर आधार कार्ड में कोई भी जानकारी गलत होती है तो आपको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, अगर आधार कार्ड अपडेट न किया गया हो तो आप देश के नागरिक के रूप में अपनी पहचान भी सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे। साथ ही आधार अपडेट न होने पर स्कैम और फ्रॉड होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
End Of Feed