UP Nikay Chunav 2023 Voter List: निकाय चुनाव में वोट डाल पाएंगे या नहीं, वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

UP Nikay Chunav 2023 Voter List: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए गुरुवार को दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग की जाएगी। दूसरे चरण में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत पद और पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे। आप यूपी नगर निकाय चुनाव में वोट डाल पाएंगे या नहीं, इसका पता आसानी से लगा सकते हैं।

evm, UP Nikay Chunav 2023, voter list, yogi adityanath

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में गुरुवार को वोट डाले जाएंगे

मुख्य बातें
  • यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी
  • निकाय चुनाव में आप वोट डाल पाएंगे या नहीं, आसानी से चेक कर सकते हैं
  • राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर चेक कर सकते हैं अपना नाम
UP Nikay Chunav 2023 Voter List: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं। निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी, सपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

नगर निकाय चुनाव के लिए उत्साहित हैं उत्तर प्रदेश के वोटर्स

बताते चलें कि दूसरे चरण में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत पद और पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे। यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए जितने उत्साहित उम्मीदवार हैं, उनसे ज्यादा उत्साहित राज्य के वोटर्स हैं। लेकिन क्या आप यूपी के नगर निकाय चुनाव में वोट डाल पाएंगे या नहीं, इसके लिए आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • इसके लिए आपको सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के पोर्टल https://sec.up.nic.in/site/VoterSearchULB.aspx पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर आपको कुछ जरूरी डिटेल्स जैसे अपने जिले या जनपद का नाम, वार्ड का नाम, निकाय का प्रकार, निकाय का नाम, अपना नाम, अपने पिता या पति का नाम और मकान नंबर भरना होगा।
  • सारी डिटेल्स डालने के बाद आपको Search/खोजें पर क्लिक करना है।
  • अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो Search/खोजें पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपकी डिटेल्स सामने आ जाएंगी।

उत्तर प्रदेश को मिलेंगे नए पदाधिकारी

यूपी नगर निकाय चुनाव में होने वाली वोटिंग से राज्य को नगर निगम के नए मेयर, नगर निगम के पार्षद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, नगर पालिका के पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य मिलेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    सुनील चौरसिया author

    मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited