Amazon Pay Later: क्या है लिमिट, EMI प्लान और इंटरेस्ट रेट, जानें- सबकुछ
Amazon Pay Later: यूजर्स लेनदेन के लिए Amazon Pay UPI का उपयोग करते हैं। अमेजन, अमेजन पे लेटर के साथ तत्काल क्रेडिट भी प्रदान करता है। आरबीआई के आंकड़े कहते हैं कि जनवरी 2024 तक 6.6 करोड़ लोगों ने अमेजन पे वॉलेट का इस्तेमाल पेमेंट के लिए किया।
Image: Unsplash
Amazon Pay Later: जब आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदारी करते हैं, तो आपको पेमेंट के लिए अमेजन पे का भी ऑप्शन मिलता है। अमेजन पे कई तरह की पेमेंट सर्विस लोगों को ऑफर करता है। इसमें पे लेटर, पे वॉलेट और यूपीआई जैसे ऑप्शन शामिल हैं। Amazon.in पर EMI का उपयोग करके खरीदारी के लिए पूरी तरह से डिजिटल प्रोसस के जरिए क्रेडिट हासिल किया जा सकता है। अमजेन पे लेटर की लिमिट कितनी गै और EMI पर इंटरेस्ट कितना है, ये जान लेते हैं।
यूजर्स लेनदेन के लिए Amazon Pay UPI का उपयोग करते हैं। अमेजन, अमेजन पे लेटर के साथ तत्काल क्रेडिट भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहक समान मासिक किश्तों के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर खरीदारी कर सकते हैं।
EMI ऑप्शन
जब अमेजन प्लेटफॉर्म से खरीदारी करेंगे, तो आपको अमेजन पे लेटर का ऑप्शन मिलेगा। पेमेंट पेज पर अमेजन पे लेटर के जरिए EMI का ऑप्शन उपलब्ध है। कार्ड सेक्शन में आपको यह नजर आ जाएगा। आपको अप्रूव्ड लिमिट के अनुसार अमाउंट मिलता है। फिर आप आप यूजेबल लिमिट के अनुसार EMI पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, खरीदारी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक बार ऑर्डर करने के बाद आप अपनी ईएमआई प्लान को नहीं बदल पाएंगे।
इंटरेस्ट रेट
अगर आप अभी शॉपिंग करते हैं और एक महीने बाद पेमेंट करते हैं, तो ब्याज नहीं लगेगा। हालांकि ईएमआई (3-12 महीने) द्वारा पेमेंट चुनते समय ब्याज लागत जुड़ी हो सकती है। अमेजन पे लेटर के उपयोग पर किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन शुल्क नहीं लिया जाता है। अमेजन पे लेटर का उपयोग करके खरीदारी के लिए डाउन-पेमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
इस साल फरवरी में Amazon Pay को भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त हुआ। आरबीआई के आंकड़े कहते हैं कि जनवरी 2024 तक 6.6 करोड़ लोगों ने अमेज़न पे द्वारा दिए गए वॉलेट का इस्तेमाल किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | यूटिलिटी (utility-news News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
किसान क्रेडिट कार्ड से अब मिलेगा 5 लाख तक का लोन, इतना लगेगा ब्याज, ऐसे बनवाएं कार्ड
मंईयां सम्मान योजना से कट सकता है लाखों महिलाओं का नाम, जानें क्या है वजह
New Rules From Feb 2025: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंक-ATM से लेकर UPI यूजर्स पर पड़ेगा असर
रेलवे का सुपरऐप जल्द होगा लॉन्च, रिजर्वेशन टिकट के साथ खाना भी कर सकेंगे ऑर्डर; एक ही जगह मिलेगी सारी जानकारी
Credit Card के बिल का बनवा रहे EMI, पहले जानें फायदे-नुकसान, CIBIL स्कोर पर असर भी समझिये
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited