Aadar Jain ने बातों-बातों में तारा सुतारिया को कहा 'टाइमपास'! लोगों ने लगा दी क्लास
करीना कपूर के कजन आदर जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि उन्होंने ईसाई रीति-रिवाजों से अलेखा अडवाणी संग शादी रचाई थी। लेकिन अब वह हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। लेकिन हाल ही में आदर जैन अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि एक्टर ने तारा सुतारिया को 'टाइम पास' कहा है। आदर जैन का एक वीडियो तेजी से वायल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिखाई दिये, "मैं हमेशा से इसके साथ होना चाहता था। लेकिन ये साथ मुझे 4 साल के लंबे टाइम पास के बाद मिला।" अपनी इस टिप्पणी के लिए आदर जैन बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
अगली खबर

03:29

03:56

19:31

03:13
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited