अक्षय कुमार ने 'Mahakal Chalo' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार विवादों से हमेशा से ही दूर रहते हैं। चाहें स्टार्स से लड़ाई की बात हो या फिर सामान्य विवादित बातें अक्षय कुमार ऐसी चीजों से कोसों दूर रहते हैं। हालांकि इन दिनों उनका नाम महाकाल चलो विवाद से जुड़ गया है, जिस पर अक्की ने मीडिया से बात की है। अक्षय कुमार ने कहा है कि उनकी भक्ति पर अगर कोई सवाल उठा है, तो वो उसकी दिक्कत है। उन्हें पता है कि उन्होंने कुछ भी गलत मकसद से नहीं किया है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited