पापा रणबीर और मां आलिया भट्ट संग पेरिस से वापस लौटीं राहा, पापा की गोद में नजर आईं लाडली

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभी हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा दिखाती हुई नजर आई थीं। पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के बाद आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा संग वापस मुंबई आ गई। एयरपोर्ट पर राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आईं। राहा कपूर और राणबीर कपूर ने सारी लाइमलाइट खींच ली। राहा कपूर एयरपोर्ट पर अपनी दादी नीतू कपूर को किस करती भी दिखीं।