Ranbir Kapoor की 'एनिमल' देख मुरीद बने महेश भट्ट, बांधे दामाद के तारीफों के पुल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर इस साल 'एनिमल' फिल्म में नजर आए। इस मूवी में उन्होंने रणविजय का किरदार अदा किया, जिसने लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रणबीर कपूर की 'एनिमल' देख फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी मुरीद हो गए थे। राम गोपाल वर्मा से लेकर आलिया भट्ट तक ने 'एनिमल' की जमकर तारीफ की थी। वहीं अब उनके ससुर महेश भट्ट भी रणबीर कपूर की 'एनिमल' की तारीफ करते दिखाई दिये। उन्होंने न केवल रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की, बल्कि संदीप रेड्डी वांगा के काम की भी खूब सराहना की। बता दें कि एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल पार्क' का भी ऐलान कर दिया है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited