Alia Bhatt ने बदलकर रख दिया कपूर खानदान का इतिहास, रणबीर कपूर को भी छोड़ा पीछे
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। साल 2022 में आई आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है। खास बात तो यह है कि इस मूवी ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, बल्कि दर्शकों का खूब दिल भी जीता था। आलिया भट्ट को इस शानदार मूवी के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खास बात तो यह है कि आलिया भट्ट ने अपने भट्ट परिवार का तो नाम रोशन किया ही, बल्कि कपूर खानदान के नाम को भी ऊंचा उठाया है। दरअसल, आलिया भट्ट कपूर खानदान में नेशनल अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली महिला बनी हैं। ऐसे में उनके एक कदम ने पूरे परिवार का इतिहास ही बदल दिया है। हैरत की बात तो यह है कि खुद रणबीर कपूर भी ऐसा नहीं कर पाए थे।
अगली खबर

03:44

03:10

02:28

02:41
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited