Anant Ambani ने अपने मेहमानों को दिया करोड़ों का रिटर्न गिफ्ट, वीडियो आया सामने
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को धूमधाम से शादी की। कपल की शादी में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनंत और राधिका की शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर समेत तमाम सितारे नजर आए। अनंत ने अपने खास मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट दिया। अनंत ने अपने VVIP गेस्ट को तोहफे में 2 करोड़ की घड़ी दी है। अनंत ने अपने दोस्त यानी ग्रूम स्क्वॉड के 25 लोगों को ये घड़ी दी है जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, शिखर पहाड़िया, वीर पहाड़िया, मिजान जाफरी का नाम शामिल हैं। ग्रूम स्क्वॉड का घड़ी को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो सामने आया है। ऑडेमार्स पिग्यूट ब्रांड की रॉयल ओके परपेचुअल कैलेंडर प्रीमियर वॉच के लिमिटेड एडिशन की इस घड़ी को 18 कैरेट गोल्ड से तैयार किया गया है।
अगली खबर

03:43

05:10

07:38

10:35
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited