अनिल कपूर और श्रीदेवी की Mr. India फिर से होगी थिएर्ट्स में रिलीज, निर्देशक शेखर कपूर ने दिया हिंट

अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर मिस्टर इंडिया भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया है। शेखर कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे पास आप सब के लिए एक सवाल है। आप सब में से कितने लोगों ने इस फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देखा है। आप में से कितने लोगों ने इस फिल्म को छोटे स्क्रीन पर देखा है। क्या मिस्टर इंडिया को बड़े स्क्रीन पर पर रिलीज करना चाहिए। शेखर के इस ट्वीट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने रिएक्ट किया है। फिल्म मेकर के इस पोस्ट पर सेलेब्स ने जवाब में येस लिखा है। एक दिन पहले ही बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। बोनी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, फिल्म की शूटिंग से एक दिन पहले की है। फोटो में पूरी टीम साथ में नजर आ रही है। फिल्म को लेकर एक बार फिर बज बना हुआ है। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि बोनी कपूर फिल्म को थिएटर्स में री-रिलीज कर सकते हैं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited