Anushka Sharma-Virat Kohli दूसरी बार बने मम्मी-पापा, नन्हे मेहमान का नाम रखा 'अकाय'
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने बीती 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने और विराट कोहली ने 'अकाय' रखा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पोस्ट देख फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। यहां तक कि बॉलीवुड सितारों ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर खूब सारी बधाइयां दीं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे 'अकाय' के नाम का मतलब 'चांद की रोशनी' होता है।
अगली खबर

03:08

03:11

02:42

03:38
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited