अनुष्का शर्मा ने शादी के 7 साल होने पर विराट संग ऐसा बिताया खास पल, फोटो शेयर कर लिखा- 'बेस्ट डे एवर'
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ बहुत प्यारा वक्त बिताया है। बता दें 11 दिसंबर को कपल की शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं। जिसका जश्न कपल ने मनाया है। अनुष्का शर्मा ने अपने दो बच्चों और पति के साथ खास पल बिताया है। अनुष्का ने फैंस को ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया से अपने मजेदार दिन की एक झलक दिखाई है। अनुष्का ने पहली फोटो बर्गर और फ्राइज की शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- बेस्ट डे एवर। वही एक्ट्रेस ने एक और फोटो को शेयर करते हुए-कैप्शन दिया, 'बैंडिट एंड चिली।' फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा जल्द ही स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।
अगली खबर

24:20

03:11

02:33

04:13
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited