Malaika Arora के बेटे अरहान खान संग नजर आए Arjun Kapoor, यूजर्स बोले- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है?'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) संग नजर आए हैं। अरहान खान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। बीते कई दिनों से खबर सामने आ रही है कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी कर सकते हैं। अब अर्जुन को अरहान के साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है।