पिता के निधन के बाद मलाइका का सहारा बने Arjun Kapoor, मुश्किल घड़ी में साथ खड़े दिखे एक्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वहीं आज अनिल अरोड़ा का अंतिम संस्कार था, जिसमें मलाइका का दुख बांटने के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर भी उनका सहारा बने। निधन की खबर सुनते ही अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के मम्मी-पापा के घर पहुंचे थे। वहीं अंतिम विदाई के दौरान भी अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को सहारा देते नजर आए। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited