GHKKPM: भाविका ने सेट पर धूम-धड़ाके से मनाया बर्थडे, ऑनस्क्रीन पति ने प्यार से खिलाया केक

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। भाविका शर्मा का बीते दिन जन्मदिन था, जिसे एक्ट्रेस ने 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर बड़े ही धूमधाम से मनाया। भाविका शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में भाविका शर्मा केक कट करती नजर आईं। वहीं हितेश भारद्वाज यानी 'गुम है किसी के प्यार में' के रजत ने भी उन्हें प्यार से केक खिलाया। बता दें कि शो में रजत और सवि की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। खास बात तो यह है कि शो में जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited