Chhaava Trailer Out: शेर से लड़ते नजर आए विक्की कौशल, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब बन लूटी लाइमलाइट
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में विक्की का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं विक्की कौशल शेर से लड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से फिर से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब बन लाइमलाइट लूट रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक वॉइस ओवर से जिसमें बताया जाता है कि छत्रपति शिवाजी के निधन के बाद मुगल मराठा की जमनी पर राज करने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन फिर संभाजी मराहाज की एंट्री होती है जो बोलते हैं कि हम शोर नहीं करते, हम शिकार करते हैं। इस ट्रेलर का वीएफएक्स भी कमाल का दिखया गया है। अब फैंस बेस्रबी से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में विक्की के एक्शन सीन और डायलॉग्स काफी जबरदस्त हैं। जिसपर फैंस का दिल आ रहा है।
अगली खबर

03:09

04:41

04:32

03:13
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited