TV में भाव न मिलने पर अब OTT में हाथ आजमाएंगी Kanchi Singh, शिवांगी-मोहसिन को लेकर कही ये बात

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कांची सिंह ने छोटे पर्दे पर अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के साथ-साथ कई टीवी शोज में नजर आई हैं, जिसमें उनका अंदाज भी देखने लायक रहा है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद से ही मानो कांची सिंह को टीवी पर काम मिलना बंद हो गया। ऐसे में अब वह ओटीटी में हाथ आजमाती नजर आएंगी। कांची सिंह '3rd अक्टूबर' में नजर आने वाली हैं, जो कि एक कोर्टरूम ड्रामा है। कांची सिंह ने इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में बात करते हुए कहा कि वह एक पीड़िता का रोल अदा कर रही हैं। कांची ने बताया कि उन्हें टीवी में काम नहीं मिल रहा, क्योंकि टीवी में सारे शोज पुराने चल रहे हैं और नए दो या चार महीने में ही बंद हो जाते हैं।