शादी के 2 दिन बाद ही शिबानी-फरहान लेने पहुंचे थे कपल थेरेपी, वजह जान फैंस हुए हैरान

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल ने साल 2022 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया था। रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में शिबानी ने अपने दिल के राज खोले। उन्होंने बताया कि शादी के 2 दिन बाद ही मुझे कपल थेरेपी लेनी पड़ी थी। शिबानी ने कहा कि उनकी शादी सोमवार को हुई थी और बुधवार को थेरेपिस्ट के पास पहुंची गई थी। मेरी थेरेपिस्ट भी हैरान हो गई थी। उसने कहा था कि तुम दोनों की शादी 24 घंटे पहले हुई है। उन्होंने खुलासा किया कि हम शादी से पहले भी कपल थेरेपी के लिए जाते थे। कई बार हम दोनों के पास कुछ कहने के लिए कुछ नहीं होता तो हम एक-दूसरे को देखते रहते थे। हम हमेशा अपने रिलेशनशिप पर काम करना पड़ता है। शिबानी ने कहा कि कपल थेरेपी बहुत ही पॉजिटिव चीज है। इस दौरान आप चीजों को मैच्योरिटी से डील करते हैं। वहीं, फरहान ने अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी संग तलाक पर खुलकर बात की थी। फरहान ने साल 2017 में अधुना से तलाक लिया था।