Govinda Firing incident: सीएम एकनाथ शिंदे से लेकर सेलेब्स तक ने की एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ, अरशद बोले- ये शॉकिंग है

आज का दिन गोविंदा के फैंस के लिए अच्छा नहीं रहा। एक्टर की अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। एक्टर अब खतरे से बाहर है। एक्टर ने ठीक होते ही अपने चाहने वालों के खास मैसेज भेजते हुए कहा कि वो बिल्कुल ठीक है। उन्होंने अपने चाहने वालों का धन्यवाद किया। एक्टर ने कहा आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मैं ठीक हूं। एक्टर से मिलने के लिए उनके दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा और डेविड धवन अस्पताल पहुंचे थे। महाराष्ट के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। उन्हें जो भी मदद चाहिए होगी। हम सब उनके साथ है। वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। अरशद वारसी ने कहा कि ये शॉकिंग है। हम सभी यही बात कर रहे थे। हम सब चाहते हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। हम सब उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। अरशद ने कहा, मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited