डिंपल सिंह की 'हरी हरी ओढ़नी' के दीवाने हुए पवन सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Hari Hari Odhani Song: पवन सिंह एक बेहरतीन भोजपुरी एक्टर होने के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं। पवन सिंह के गानों को रिलीज होने के बाद वायरल होने में समय नहीं लगता है। यही वजह है कि पवन सिंह के गानों पर मिलियंस में व्यूज आना कोई आम नहीं है। इस दौरान यूट्यूब पर पवन सिंह का 'हरी हरी ओढ़नी' खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 33 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस डिंपल सिंह जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि इसका धांसू म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को पवन सिंह ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गया है। देखिए गाने का शानदार वीडियो...

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited