जाह्नवी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग की शादी? एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई है। जाह्नवी कपूर की लव लाइफ को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने गले में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस पहने दिखाई दी थीं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। अब इसी बीच जाह्नवी कपूर की शादी को लेकर खबरें सामने आने लगी थीं। बताया जा रहा था कि जाह्नवी कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग शादी कर ली है। अब इसको लेकर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है और इसे बेबुनियाद बताया है।