Jogira Sa Ra Ra Song: होली से पहले अक्षरा सिन्हा के नए गाने ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Jogira Sa Ra Ra Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने गानों के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में अब अक्षरा सिंह का होली से पहले नया सॉन्ग 'जोगीरा सा रा रा' इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने सुगम सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक एलके लक्ष्मीकांत ने दिया है। देखिए गाने का वीडियो...

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited