Jaane Jaan Trailer: सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर है करीना कपूर खान की जाने जान, धमाकेदार कहानी के साथ है कमाल की स्टार कास्ट

बॉलीवुड बेबो करीना कपूर खान ओटीटी पर जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म जाने जान जल्द ही नेटफ्लिक्स पर ऑनएयर हो जाएगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है। करीना के साथ फिल्म में जयदीप एहलावत और विजय वर्मा दमदार किरदार में हैं। फिल्म को सुजोय घोष ने डायरेक्ट किया है और इसका प्रोडक्शन शोभा कपूर और एकता कपूर ने किया है। जाने जान फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited