Kartik नहीं चाहते हैं 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का क्लैश, पढ़ें- एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

दिवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 साथ में रिलीज होने वाली है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक नहीं चाहते हैं कि दोनों फिल्मों के बीच में क्लैश हो। एक्टर ने इसके लिए रोहित शेट्टी को कॉल किया था। उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि भूल भुलैया 3 दिवाली पर रिलीज हो। सिंघम अगेन 15 के गैप के बाद यानी 15 नवंबर को रिलीज हो। इससे दोनों फिल्मों को नुकसान नहीं होगा। रोहित शेट्टी ने कहा है कि मैं इस बारे में सोचूंगा। निर्देशक ने कहा कि वो इस बार में कार्तिक से बात करेंगे। शिल्पा शेट्टी ने एक्सरसाइज के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। अक्षय कुमार जल्द तिरंगा में नजर आएंगे। तिरंगा का निर्देशन संजय पूरण सिंह कर रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर पोस्ट शेयर किया जा रहा है कि एक्टर यूएस में नजर आने वाले हैं। अब इस पोस्ट पर एक्टर के मैनेजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि ये एक स्कैम है। सलमान यूएस में कोई इवेंट अटेंड नहीं करने वाले हैं। इन टिक्ट्स को मत खरीदना।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited