खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला के 'तबला' गाने ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Khesari lal Yadav-Namrata Malla's Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव अपने नए-नए गानों को लेकर हमेशा छाए रहते हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का भोजपुरी एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नम्रता मल्ला के साथ 'तबला' गाना इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों स्टार्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को हरकोई पसंद कर रहा है। गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल डीके दीवाना ने लिखे हैं और इसका शानदार म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited