Oscar 2025 में भारत का मान बढ़ाएगी 'लापता लेडीज', 'एनिमल' और 'कल्कि' को मात देकर हुई रेस में शामिल

ऑस्कर 2025 की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। दुनिया जहां से ऑस्कर 2025 के लिए फिल्मों का चयन किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि सिनेमाघरों से लेकर नेटफ्लिक्स तक पर धूम मचाने वाली 'लापता लेडीज' भी अब ऑस्कर 2025 में किस्मत आजमाती नजर आएगी। दरअसल, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर ऑस्कर 2025 के लिए 'लापता लेडीज' का नाम दिया है। इस बात की घोषणा संस्थान ने सोमवार को की। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता और स्पर्ष श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका अदा की है। बता दें कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 29 मूवीज के बीच 'लापता लेडीज' को चुना है।