Bigg Boss 17 exclusive: किशोरी सहाणे ने किया ऐश्वर्या- नील को सपोर्ट, बोलीं- विक्की लग रहे हैं गेमर

गुम है किसी के प्यार में फेम किशोरी सहाणे बिग बॉस मराठी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि घर में रहना बहुत ही मुश्किल होता है। एक्ट्रेस ने कहा घर में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक - दूसरे का सपोर्ट सिस्टम है। दोनों साथ में गेम सीख रहे हैं। दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी है। नील बहुत ही समझदार हैं, वहीं ऐश्वर्या वोकल है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे विक्की गेम में काफी स्ट्रांग लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने घर में ईशा, अभिषेक और समर्थ का लव ट्राएंगल काफी अच्छा है। ऑडियंस को मजा रहा है देखने में। किशोरी सहाणे ने गुम है किसी के प्यार में छोड़ दिया है। एक्ट्रेस जल्द नए शो में नजर आने वाली हैं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited