12th Fail मेधा शंकर बनीं नेशनल क्रश, श्रद्धा के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें

विंधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। 12वीं फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर ने फिल्म में विक्रांत की गर्लफ्रेंड श्रद्धा का रोल प्ले किया। इस फिल्म ने मेधा को रातोंरात स्टार बना दिया। सोशल मीडिया पर मेधा ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस नेशनल क्रश बन गई हैं। फिल्म में श्रद्धा के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पहले से 238 % बढ़ गए हैं। मेधा फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं।