Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: लव ट्रायंगल नहीं लव सर्कल में फंसे अर्जुन कपूर, फिल्म सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: मेरे हसबैंड की बीवी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दो हीरोइन रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। इस 3 मिनट 11 सेकंड के ट्रेलर में अर्जुन कपूर दो बीबी के बीच बुरी तरह फंसे हुए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अर्जुन कपूर पहले भूमि पेडनेकर से प्यार करते थे, लेकिन किसी बीमारी के कारण उनकी याददाश्त चले जाती है, लेकिन ठीक होने के बाद वो पुरानी चीजों को ताजा समझती है, जिस कारण अर्जुन कपूर की फ्यूचर वाइफ रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर को काफी परेशानी होती है। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इसे अपने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited